filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
काशीपुर। मजदूरी नियमों और बैंक कर्मी विरोधी नीतियों के विरोध में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंक बंद रहे। बैंक कर्मचारी बड़ी संख्या में बाजपुर रोड स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एकत्रित हुए और एक सभा की। सभा का संचालन करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के सहायक महामंत्री स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि बैंक कर्मी काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि बैंक कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिन हो। श्रम कानून कर्मचारियों के विरोध में न हो। महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। ग्राहकों की जमा राशि के प्रति सरकार द्वारा ठोस योजना बनाई जाए। बैंकों का निजीकरण रोका जाए। आउटसोर्सिंग बंद हो। पंजाब नेशनल बैंक के संगठन मंत्री मयंक राणा ने मांगों को जायज बताते हुए इनका समर्थन किया।
इस दौरान सत्यपाल शर्मा, ललित कुमार तिवारी, अमित कुमार, रोबिन कुमार, गिरीश पोखरियाल, अर्पित सिंह, सुनील चौधरी, नििऽल कांडपाल, अंजलि तोपवाल, राजेश कुमार, सचिन कुमार, मोनिका पाठक, देव सिंह, हरिओम, अंकित कुमार, केएस ढिल्लो, गौतम, नरेश कुमार, अरविंद राठी, राकेश कुमार, योगेश पंत, राजू, देवेंद्र सकलानी, विकास रुहेला, विकास कुमार, शिवम वर्मा, सूरज यादव, ज्योति चौधरी, जगदीप सिंह बिष्ट, हिमांशु, विनीत कुमार, वीरेंद्र कुमार रावत के साथ ही काफी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
