काशीपुर। चालीस साल से जमीन पर खेती कर रहे किसान की दो एकड़ भूमि को अपना बता नगर निगम द्वारा लगवाए गए पिलर को आज भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उखाड़ फेंका। पीड़ित किसान विपिन कांबोज का कहना है कि नगर निगम उनकी दो एकड़ भूमि को अपना बता दस दिन पहले नाप जोंप के बाद पिलर लगा गए। इसका उन्होंने विरोध भी किया लेकिन वह नहीं माने।
सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र जीत सिंह जीतू बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और नगर निगम द्वारा लगवाए पिलर उखाड़े। वहां किसान यूनियन ने अपना बोर्ड लगा दिया कि यह खेतिहर जमीन है। नगर निगम गलत तरीके से इसे अपना बता रही है। पीड़ित विपिन ने बताया कि उनके पिता का 11 मई 2021 में कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी। उससे पहले वह पच्चास सालों से खेत में फसल लगा रहे थे। विपिन की माता चंदों देवी ने बताया कि शादी के बाद से उन्होंने अपने पति को खेत संभालते देखा है। आज उनके बच्चे बड़े हो चुके हैं। यहां तक कि उनके दूसरे पुत्र नितिन की शादी भी हो गई है। किसान यूनियन युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों की जमीन पर बिना सबूत बंजर भूमि बता पिलर लगाने की कार्रवाई की गई है जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सरकार जगह जगह अपनी जमीन बता कर किसानों को परेशान कर रही है। इसके खिलाफ जल्द प्रदेश स्तरीय आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भा कि यू जिलाध्यक्ष उदित शर्मा, नितिन, चंदा देवी, कमलेश रानी, नवनीत, हरि सिंह, मुख्तारि, नरेश कुमार, हरिओम, तुंगल सिंह आदि ग्रामीण थे।

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
