काशीपुर। 11 फरवरी से 13 फरवरी तक हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर की टीम ने अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रभारी महेश्वर नेगी ने बताया कि टीम में सचिन रावत, विनय रावत, कार्तिक पोखरिया, आयुष नेगी, शुभम रावत, प्रियांशु रावत, हर्षित सिंह, ध्रुव रावत, आदित्य कंडारी, तरंग रावत, विकास खोलिया, अभय थापा शामिल थे।

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
