काशीपुर। क्षेत्र में इन दिनों बैठकी होली की धूम हो रही है। शनिवार को कुर्मांचल कॉलोनी निवासी रमा मिश्रा के घर महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। होली गायन में एक से एक बढ़कर होली गीत प्रस्तुत किए गए। रमा मिश्रा ने सखी री मोरे अंगना फाल्गुन ऋतु आई सुना कार्यक्रम की शुरूआत करी। भारती जोशी ने ओ नदी यमुना के तीर कम चढ़ी कान्हा बजाएं बांसुरिया सुनाया। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सुमन मिश्रा ने ढोलक में संगत किया। इस मौके पर भावना, रेनू, पूनम, मिनी, सोना गंगोला, अंजू, सीमा गंगोला, हिमानी आदि महिला होल्यार मौजूद रहे।

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
