काशीपुर। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में विधानसभा बाजपुर क्षेत्र के कुंडेश्वरी एवं प्रतापपुर के तीन युवा प्रतिभागी सक्षम प्रताप तीन गोल्ड मेडल, नीरज नेगी एक गोल्ड मेडल, करण नेगी सिल्वर मेडल जीतकर आए हैं। शनिवार को कुंडेश्वरी के खेल प्रेमियों व ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि कोई भी संकल्प बड़ा नहीं होता, राष्ट्रीय स्तर के खेलों में कुंडेश्वरी जैसी जगह पर जहां पर सुविधाओं का अभाव है फिर भी बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से गोल्ड मेडल जीत कर अपने प्रभाव को दिखाया है। वहां पर जितेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान संजय चौधरी, चंद्रभान शाह, गुरुदयाल सिंह, गोपी बिष्ट, राकेश मोहन लखेड़ा, विरेंद्र बिष्ट, मो. असलम सेफी, नईम सैफी, आनंद बिष्ट, भगत बिष्ट, हिमांशु, रोहित कलकल, राहुल चौधरी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
