देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पंचायत चुनाव का पहला चरण 2 जुलाई से प्रारंभ होगा। नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 जुलाई से 9 जुलाई तक की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 और 11 जुलाई तय की गई है। इसके बाद 14 जुलाई को चुनाव प्रतीकों का आवंटन होगा।
मतदान 24 जुलाई 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना 31 जुलाई को होगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा और 28 जुलाई को मतदान संपन्न होगा।

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
