काशीपुर। बसंत पंचमी पर शुक्रवार को संस्कृत विद्यालय में आयोजित होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारियों को लेकर सचिव संस्कृत विद्या परिषद के सचिव दीपक कुमार गैरोला ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। एस डी एम अभय प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सचिव ने कहा कि विद्यालय में संस्कृत के अलावा विज्ञान, अंग्रेजी और गणित विषयों को भी सम्मिलित करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों से संवाद कर संस्कृत संभाषण के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में संस्कृत विद्यालय में छात्रों को आई पी एस परिक्षा की अलग से कोचिंग देने की योजना पर सरकार विचार कर रही है। इस मौके पर पदमाकर मिश्रा, प्रबंधक संजय चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य तुलाराम शर्मा, सुरेश सिंह, अनिल चौहान, मोहन जोशी आदि थे।
23 के एस पी 5 पी काशीपुर में समीक्षा बैठक लेते सचिव दीपक कुमार गैरोला

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
