काशीपुर। ब्लॉक काशीपुर क्षेत्र के ग्राम महादेवनगर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इफको काशीपुर से क्षेत्र अधिकारी नीरज डोभाल ने किसानों को इफको द्वारा चलाई जा रही अनेक योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ में इफको उत्पादों नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी तरल, सागरिका तरल व इफको के जल विलेय उत्पादों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर से डॉक्टर संजय कुमार व डॉक्टर प्रमोद कुमार द्वारा किसानों को गन्ना बीज, गन्ना पौध नर्सरी तथा गन्ने की विभिन्न प्रजातियां की विस्तृत पूर्वक जानकारी दी गई। इफको के पुनीत कुमार ने फसल में लगने वाले रोग और बीमारियों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गयी। किसानों को ड्रोन से स्प्रे की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर
सोनू कुमार , किशोर कुमार तथा विलेज कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार उपस्थित रहे।

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
