काशीपुर। जर्जर काशीपुर रामनगर रोड से दिन रात अधिकारी गुजरते हैं लेकिन किसी ने इस खस्ताहाल सड़क निर्माण की पहल नहीं की। नैनीताल स्थित हाईकोर्ट जाने के विभागीय अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते हैं। देहरादून से हाईकोर्ट जाने वाले आला अधिकारी भी इसी सड़क से गुजरते हैं लेकिन सड़क दुर्दशा सुधारने की कोई पहल नहीं की।
मंत्री विधायक भी इस ओर बेरूखी साधे हुए हैं। यहां तक की काशीपुर के मेयर का भी इसी रोड पर आवास है वह भी इस सड़क से आना जाना करते हैं लेकिन सड़क निर्माण की कोई पहल नहीं की। करीब एक साल से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई। 28 किलोमीटर लंबी यह सड़क नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन है। एनएच एआई के अधिकारियों के मुताबिक इस मार्ग पर 16 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस मार्ग से हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई। एस डी एम अभय प्रताप सिंह, ने बताया कि
काशीपुर रामनगर रोड की मरम्मत के लिए लगातार नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से पत्राचार चल रहा है। फोर लेन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मार्ग की मरम्मत हो जाएगी।




संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
