काशीपुर।महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी की टी-प्लाइंट की सुरक्षा दीवार को किसी अज्ञात तेज वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। बताया जा रहा है शुक्रवार के देर रात किसी अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने टी-प्वाइंट पर आरओबी की सुरक्षा दीवार को टक्कर मारकर तोड़ दिया और सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही की रात के समय आवाजाही कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा हवा में झूल रहा है। चौराहे के आसपास दुकानदारों ने बताया आरओबी जब से बना है तब से कभी कुछ न कुछ होता रहता है। ऐसी स्थिति में हर वक्त हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बताया इससे पहले टी-प्वाइंट पर भी एक हिस्सा टूट कर नीचे गिर चुका है। जिसको कई दिनों बाद ठीक कराया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है जब से आरओबी के ऊपर भारी वाहनों की आवाजाही शुरु हुई है आरओबी के नीचे दुकानदार और आने-जाने वालों के लिए खतरा और अधिक बढ़ गया है।



संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641


