काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सोमवार को बाजपुर विधानसभा के कुंडेश्वरी चौक स्थित शहीद अमित नेगी चौराहे पर पहुंचे। यहां वरिष्ठ भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शहीद अमित नेगी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और दर्जाधरियों, पूर्व सैनिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि 12 वर्ष विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मैं दो दिनों के लिए बाजपुर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचा हूं। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर शहीद वीर सपूत शहीद अमित सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए सभी ने राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का प्रण लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के लिए अवसर, डिजिटल भारत, मजबूत आधारभूत संरचना तथा अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखकर देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन की स्थापना हुई है। समान नागरिक संहिता लागू करने की ऐतिहासिक पहल, नकल विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, निवेश एवं रोजगार के नए अवसर, महिला सुरक्षा, पर्यटन विकास तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तराखंड विकास के नए अध्याय लिख रहा है। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा,जिला अध्यक्ष मनोज पाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, दर्जधारी सुरेश भट्ट, राजेश कुमार मोहन पाल,ब्लॉक प्रमुख चन्द्र प्रभा, रजत सिद्धू , सृष्टि बंसल, मनजीत राजू, जसपाल सिंह जस्सी, राजेश कुमार, अंबिक चौधरी,ग्राम प्रधान पायल चौधरी, यश चौधरी,मगल सिंह,सोनू सागर,मुकेश नमी,संजीव कठैत,अक्षरा,दीपिका,भगवती,सुमित नेगी मंडल अध्यक्ष सहित विधानसभा बाजपुर के सभी पदाधिकारी गण, सैनिक वीर माताएं उपस्थिति रहे।



संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
