काशीपुर। 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो की दवा पिलाने को लेकर सुपरवाइजरों की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमे 28 जून से शुरू हो कर 4 जुलाई तक चलने वाले पोलियो अभियान के तहत मंगलवार को एल्डीभट्ट राजकीय चिकित्सालय के हार्ट सेंटर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप दीक्षित ने ड्यूटी में सुपरवाइजरों की बैठक ली। जिसमें 28 जून से शुरू होने वाले पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने अभियान में कांग्रेस जनों की माद का भरोसा दिया।
सीएमएस डॉ दीक्षित ने कहा कि टीमें घर घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाने का काम करेंगी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मंदिर, पार्क आदि में भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके अलावा टीम दवा पीने वाले बच्चों के घरों के बाहर निशान भी लगा कर आएंगी ताकि पता चल सके कि कितने बच्चों ने दवा पी ली है। अभियान के तहत 16119 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 27156 परिवारों को चिन्हित किया गया है। 106 बूथों पर बच्चों को दवा। पिलाई जाएगी। वहीं 53 लोगों की टीम घर घर जाकर निरीक्षण करेगी कि कोई बच्चा छूटा तो नहीं है। बैठक में मैनेजर डॉ अजय वीर सिंह, सचिन सक्सेना, डी एन पांडे, अनुपमा श्रीवास्तव, रुपेश चौहान, विशाल रूहेला, सुपरवाइजर जीनत आदि मौजूद रहे।



संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641


