काशीपुर। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत आज महानगर जिला कांग्रेस कमेटी काशीपुर की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आगामी एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी बैठक कर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय गौड सभा में अिऽल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दीपक राठौर की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवान पर 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी के लिए अपने विचारों को रखते एआईसीसी ऑब्जर्वर दीपक राठौड़ ने कहा कि रैली की सफलता से भाजपा सरकार बौखला गई है, हम सभी को एक जुटता के साथ पार्टी को मजबूत करना होगा। वही महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि इस रैली में काशीपुर महानगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि वोटो की चोरी करने वाली भाजपा सरकार की अब उल्टी गिनती आरंभ हो गई है। बैठक का संचालन कांग्रेसी नेता मंसूर अली मंसूरी ने किया। इस अवसर एआईसीसी पर्यवेक्षक दीपक राठौड़, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, इंदू मान, हरीश कुमार सिंह, महेंद्र लोहिया, उमेश जोशी, सरित चतुर्वेदी,संदीप सहगल, अरुण चौहान, सुभाष पाल, हरदेव सिंह हैरी, अब्दुल समद, एड-राजेश शर्मा, माजिद अली, जितेंद्र सरस्वती, पार्षद अब्दुल कादिर, परम सिद्धू, करण पाल, आरिफ सैफी, रियासत हुसैन, सोनू नामधारी, अरविंद शर्मा, डॉ- अशफाक, अनीस अंसारी, अनिल कुमार सिंह, इरशाद सैफी, वेदांत शर्मा, डॉ-आरिफ मंसूरी, मोहम्मद नजमी, अंसारी, शरद पंत, जगदीश पाल, सुंदरलाल पाल, मोहम्मद कयूम, मो- एवज आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641


