काशीपुर। चैती मेले में इस बार रौनक तो दिख रही है, लेकिन दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है। बढ़ती महंगाई और कम होती बिक्री ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। कई दुकानदारों का कहना है कि बइस बार मेला उम्मीदों के विपरीत बेहद कमजोर साबित हो रहा है।
इस बार बिक्री इतनी कम है कि मेहनत का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि पहले मेले के शुरुआती दो-तीन दिनों में ही आधे से ज्यादा माल बिक जाता था, जबकि इसबार बिक्री बहुत न के बराबर है दिख रही है।वही प्रशाद बेचने वाले विवेक कुमार ने बता की मेले में दुकानों की जगह बहुत महंगी हो रही है ऐसे में दुकानदार क्या बचाएगा और क्या बेचेगा बात करे महगाई की तो 12 साल पहले जो जगह 40 हजार की मिलती थी वोही दुकान इस बार 4 लाख में रुपये मिली है।रही बात प्रशाद बेचने की तो 101 रुपये और 51रुपये में नारियल प्रशाद बेच रहे है उसके बाद भी श्राद्धालु को महंगा लग रहा है।क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब श्राद्धालुओं के लिए एक सो एक रुपये का प्रशाद महंगा ही हुआ। जो गरीब लोग 21व 10 रुपये का प्रशाद चढ़ाने वाले होते है उनका क्या करें , मजबूरन उनको भी प्रशाद देना पड़ रहा है।इसी लिए मेले में बहतु दुकाने खाली पड़ी हुई है मंगाई के चलते काफी दुकानदार अपना सामान लेकर वापिस जाने को तैयार है।

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
