काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में पेट्रोल_ डीजल और गैस की बड़ी कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बड़ी कीमतों पर नाराजगी जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफा की मांग की।
जिला अध्यक्ष अलका पाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पेट्रोल डीजलगैस के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतो पर पड़ेगा। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से असफल है,बढ़ती गैस और पेट्रोल की कीमते, किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, यूरिया की कमी और बेरोजगारी इस सरकार के शासनकाल में सीमा से पार हो चुकी है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकाम है। जिसका असर देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी,उमेश जोशी,ब्रह्मपाल,संदीप सहगल, सुभाष पाल, इंदूमान, अरुण चौहान, सारिम सैफी, पार्षद अब्दुल कादिर, प्रदीप जोशी, विधु शेखर शर्मा, टीका सिंह सैनी, सुशील भटनागर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉ.करण सिंह पाल, मंसूर अली मंसूरी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बड़े पेट्रोलियम दामों की निंदा की।


संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
