काशीपुर।ग्राम खाईखेड़ा में वर्ष 1994 से संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय लगभग 3 वर्ष पूर्व मात्र तीन छात्र रह जाने के कारण बंद हो गया था,शिक्षा विभाग द्वारा दोबारा शुरू कर दिया गया है।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर जिला शिक्षा अधिकारी(प्राथमिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने इस बंद पड़े विद्यालय को पुनः संचालित कराया है।मई माह में विद्यालय में दो शिक्षकों की नियुक्ति भी करदी गई है,जिसके बाद से स्कूल में छात्र संख्या बढकर 16 हो गई है।स्कूल बंद होने से समय यहां के बच्चों और शिक्षिका को पास में ही प्राथमिक विद्यालय कटैया में समायोजित किया गया था। अभिभावकों ने बताया कि गांव के बीच से हाईवे गुजरने के कारण ओवरलोडेड डंपर और तेज रफ्तार वाहनों से बच्चों की सुरक्षा को हमेशा खतरा बना रहता था।इस वजह से कई बच्चे दूर स्कूलों में जाने को मजबूर थे।अब अपने ही गांव में ही दोबारा स्कूल खुलने से बच्चों सुरक्षा सुनिशिचत हुई है और उन्हें अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने लगी है।इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

अभिभावक नरायन कौर ने बताया कि विधालय में जो शिक्षिका पहले कार्यरत थी। वह कई दिनों तक विद्यालय नही आती थी न बच्चों का कोई ध्यान रखती थी जिसके कारण अभिभावको ने बच्चो को स्कूल भेजना बंद कर दिया शिक्षिका सर्वेश कुमारी की लापरवाही के कारण विद्यालय बंद हो गया।
अभिभावक दलवीर सिंह ने बताया कि सड़को पर काफी संख्या में डंपरों का सचालन होता है। जिससे बच्चो को 4-5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। विद्यालय घर के पास आबादी में शुरू होने से दूर नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले दिनों में स्कूल के बच्चों की संख्या बढ़ती चली जायेगी।
अभिभावक जिगन्दर कौर ने बताया कि यहाँ विद्यालय के आस पास 200 परिवार रहते है। विधालय बंद होने से बच्चो की पढ़ाई बंद हो गयी थी। हमारे द्वारा ग्राम प्रधान से काफी समय पहले विधालय खुलवाने की मांग की गई थी विद्यालय खुलने से बच्चों को काफी सुविधा हो गयी हो और शिक्षकों के द्वारा मध्याहन भोजन और पठाई की काफी अच्छी व्यवस्था की जा रही है।
अभिभावक पुष्पा ने बताया कि ग्राम प्रधान तथा पूर्व प्रधान के प्रयासों से विधालय तीन वर्षों के वाद शुरू हो गया है। सरकार तथा उच्च अधिकारी का बहुत बहुत धन्यवाद।
कोट—–
स्कूल में मात्र तीन बच्चे पंजीकृत चल रहे थे यहां तैनात शिक्षिका की लापरवाही के चलते अविभाको ने अपने बच्चों का दाखिला प्राईवेट स्कूलो में करा दिया जिससे छात्रों की संख्या कम हो गई थी।इसी वजह से स्कूल बंद करा दिया था उसके साथ ही बच्चों और शिक्षिका को पास के स्कूल में समायोजित करा दिया था कुछ दिन बाद खाली पड़े दूसरे विद्यालय में शिक्षिका को तैनाती दे थी।अब कुछ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा विद्यालय खोलने की मांग की गई जिसका हमने सर्वे कराकर दो शिक्षकों की तैनाती कर विद्यालय को फिर सेशुरू करा दिया है।
हरेंद्र कुमार मिश्रा
जिला शिक्षा धिकारी प्रारंभिक शिक्षा उधम सिंह नगर

संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
