काशीपुर। नगर निगम सभागार में महान देशभक्त डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक शानदार छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट रहे। कार्यक्रम कर दौरान भट्ट ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे और आजादी के बाद देश को एकजुट रखने में जो भूमिका पंडित जवाहरलाल नेहरू तक नहीं निभा पाए उस भूमिका को डॉक्टर मुखर्जी ने निभाया और आज अगर कश्मीर और पश्चिम बंगाल भारत का अंग है तो वह केवल डॉक्टर मुखर्जी की वजह से ही है। उन्होंने ही एक देश एक प्रधान एक विधान और एक निशान का नारा दिया। देश के विकास के लिए उनकी जो सोच थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उस सोच के आधार पर विकास की योजनाएं बन रही हैं। बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा देने का सपना उन्हीं का था। हमें डॉक्टर मुखर्जी के सिद्धांत और नीतियों पर आगे चलकर इस देश को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसकी एकता और अखंडता को कायम रखना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम के बाद किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिश्ट ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के अमर सपूत हैं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान कर दिया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करें। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा महापौर दीपक बाली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल पूर्व मेयर उषा चौधरी दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम बालिकाओं में राष्ट्रभक्ति के प्रति जन जागरण की दृष्टि से किया गया है। इस छात्रा सम्मेलन में गोविंद बल्लभ पंत आर्य समाज तथा तरावती सरोजनी देवी इंटर कॉलेज की सैकड़ो छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को शानदार बनाने हेतु महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम ने अपनी ओर से शानदार सहयोग दिया जिसकी सभी आगंतुक मेहमानों ने प्रशंसा की। सभी अतिथियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू पी सी यू चेयरमैन राम मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, वरिष्ठ भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सुशील शर्मा, अवनीश चौहान, मुक्ता सिंह, डॉक्टर युनुस चौधरी,मुकेश चावला,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, राधा चौहान, पार्षद अनीता कांबोज, दीपा पाठक, प्रिंस बाली, वैशाली गुप्ता, अनिल कुमार, संजय शर्मा, बीना नेगी, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मुकेश पाहवा, बबली चौहान,संगीता चौधरी, प्रियंका मिश्रा, नेहा चौहान, किरण फरत्याल, प्रियंका अग्रवाल, रेखा सक्सेना, प्रीती अरोरा, मंजू यादव, राज दीपिका मधुर, मोहन बिष्ट, विजय सिंह, मनोज बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोड़ा,अमित सिंह, चंद्रिका, कुसुम, योगेश शैली, संगीता चौधरी, कविता नेगी, निशा, दिव्या गोयल, पूनम बधारिया, डॉक्टर गिरीश चंद तिवारी, आदि मौजूद रहे।



संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641


