काशीपुर।किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) के तत्वाधान में सरकारी धान तौल सत्र 2026 -27 के लिए पंजीकरण शिविर लगाया गया। शुक्रवार को मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी में
किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) के तत्वाधान में सत्र 2026-27 के लिए धान तौल हेतु पंजीकरण डिप्टी आर एमओ दिनेश चंद्र एवं एसएमओ अतुल चतुर्वेदी के निर्देशन में हुए।
किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है, कि अक्टूबर माह की जगह अभी से यानी की जुलाई माह से ही सरकारी धान तौल के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बहुत सुविधा होगी। उन्हें इस समय पंजीकरण कराने पर भीड़ से छुटकारा मिलेगा तथा समय की बचत होगी। डिप्टी आर एम ओ ने कहा की सरकार का लक्ष्य धान खरीद वर्ष 2026-27 हेतु किसानों के पंजीकरण 1 अक्टूबर 2026 से पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहन एवं बाद में आने वाली रजिस्ट्रेशन में समस्याओं का निदान समय से पूर्ण कर दिया जाए, ताकि धान खरीद सुगमता से की जा सके।
एसएमओ अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन समय से करने पर किसानों को लाभ मिल सके और रजिस्ट्रेशन में आवश्यक खतौनी, बैंक अकाउंट,आधार, पैन कार्ड डॉक्यूमेंट समय से पूर्ण करना उचित होगा।इस शिविर से किसानों में खुशी की लहर है, किसानों ने यह भी कहा कि किसान विकास क्लब के तत्वाधान में यह जो कार्य किया जा रहा है वह किसानों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
इस मौके पर मुख्य रूप से रवि कुमार सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, टिक सिंह सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, उपेंद्र शर्मा, सत्यम शर्मा, अजय कपूर, प्रशांत शर्मा, अमनदीप संधू, दलजिंदर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641


