काशीपुर। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में शनिवार को नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वच्छता चौपाल लगाया गया। जहां पर जनता को नगर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जागरूक किया गया। वार्ड नंबर-4 में हरिशंकर मंदिर महादेव नहर के पास चौपाल लगाई गई। जिसमें वार्ड के सैकड़ो स्त्री-पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लिया।
स्वच्छता चौपाल में महापौर दीपक बाली ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और कहा कि जनता के सहयोग के बगैर शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर नहीं बनाया जा सकता है। नगर निगम के साथ मिलकर काशीपुर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में अपना सहयोग दें।

स्वच्छता चौपाल में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री रजत सिद्धू तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला सोशल मीडिया के सह संयोजक तरुण वर्मा तथा आवास विकास काशीपुर के मंडल महामंत्री दिनेश सिंह नेगी रहे। नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा खेल-खेल में लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने के प्रति जागरूक किया गया। यहां पर लोगों की समस्या सुनते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि वह चेहरा देखकर सड़क नहीं बनाते बल्कि उनका उद्देश्य पूरे काशीपुर नगर निगम क्षेत्र को गड्ढा मुक्त कर हर जगह सड़क बनाने का है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, एसआई गणेश ध्यानी, श्याम सिंह, दीपक गोस्वामी, अरविंद शर्मा, रामगोपाल, हीरा बल्लभ तिवारी, हरप्रीत सिंह, संजय कुमार, धर्म सिंह, जगबीर सिंह, मधुबाला देवी, गीता देवी व सीमा सागर आदि उपस्थित रहीं।



संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641


