काशीपुर। जिम कार्बेट नेशनल पार्क और नैनीताल जाने वाले पर्यटक उत्तराखंड की नकारात्मक छवि ले कर जा रहे हैं। कारण काशीपुर से रामनगर जाने वाली रोड की खराब हालत है। पौन घंटे की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। जानवरों के दीदार से पहले पर्यटकों को सड़कों के गड्ढे झेलने पड़ रहे हैं। हालात यह है कि काशीपुर से महज 28 किलोमीटर दूर रामनगर पहुंचने के लिये जहां पौन घंटा लगता था, वह दूरी अब सड़कों के गड्ढों की वजह डेढ़ घंटे की हो गई है।
दरअसल रामनगर रोड पर वर्तमान में गांव धनौरी से मुरादाबाद के लिये बाईपास का निर्माण चल रहा है। साथ ही इस मार्ग पर रामनगर स्थित कार्बेट पार्क भी पड़ता है। काशीपुर से रामनगर की दूरी महज 28 किलोमीटर की है। जिससे महज पौन घंटे में तय किया जा सकता है। लेकिन मौजूदा हालात में इस सड़क की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। बता दें कि कार्बेट पार्क में जानवरों के दीदार करने के लिये पूरे देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। ऐसे में रामनगर जाने के लिये काशीपुर से होकर गुजरना पड़ता है। वर्तमान में काशीपुर से लेकर प्रतापपुर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। इस मार्ग पर अब सड़क कम रह गई है और गड्ढे ही गड्ढे हो गये हैं। लोगों के मुताबिक इसी मार्ग से रात में भारी संख्या में कई क्विंटल खनिल लेकर खनन वाहन भी गुजरते हैं। जिससे सड़की की दुर्दशा हो गई है। हालात यह है कि आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।


संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
