काशीपुर। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के उउधमसिंह नगर और चंपावत की जिला कार्यकारणी का शनिवार को रुद्रपुर में गठन किया गया। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद भट्ट जी एवं पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव दलवीर सिंह राणा के देख रेख में निर्विरोध जिला कार्यकारणी का गठन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष काशीपुर राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक के तकनीशियन जोगा सिंह, जिला सचिव अनुराग मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप श्रीवास्तव के पद पर निर्वाचित हुए।
उक्त समारोह में शपथ ग्रहण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुबेर मावड़ी द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अनुराग मेहरा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बाजपुर उपजिला चिकित्सालय के मुख्य फार्मेसी अधिकारी दलजीत सिंह गोरिया आर्म रेसलिंग विश्व चैंपियन, फार्मेसी अधिकारी मुकेश ,सत्येंद्र कुमार यादव, निखिल चौधरी, जितेंद्र बृजवाल, सतीश पाठक, प्रदीप राणा,फार्मेसी संघ से विनोद भट्ट,पशुचिकित्सा संघ से पुनीत शर्मा सौरभ आदि लोगों ने शिरकत की।


संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641
