काशीपुर। बीती 5 जून को 16 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली जिस काशीपुर रामनगर रोड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शिलान्यास किया था सोमवार को उसका निर्माण शुरू हो गया और महापौर दीपक बाली ने रामनगर रोड पर स्थित आर ओ बी के पास निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि काशीपुर रामनगर रोड के खस्ता हाल होने से जनता को पिछले काफी समय से भारी परेशानी हो रही थी।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिह धामी जन समस्याओं के निवारण हेतु हर समय प्रयासरत रहते हैं और उन्हीं के स्नेह और आशीर्वाद के चलते इस सड़क का निर्माण कार्य होने जा रहा है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी पार्षद, दीपा पाठक तथा सड़क निर्माण कार्यदायी कंपनी के मलिक एसके चौहान मौजूद रहे।


संपादक – उदय भास्कर न्यूज़
संपर्क – +91 99170 92641


